उत्तराखण्ड
काठगोदाम गैस एजेंसी में व्यवस्था पर व्यापारी नेता की नाराजगी, जिला पूर्ति अधिकारी से की मुलाकात,,
पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी, 16 अप्रैल 2026: देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने काठगोदाम स्थित इंडेन गैस एजेंसी (इंडियन गैस) के कार्यालय का दौरा किया। यहां आम उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।उपभोक्ताओं की प्रमुख शिकायतें:गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में खामियां और डीएसी (DAC) का समय पर निपटारा न होना।डिलीवरी बॉय द्वारा सही जानकारी न देना, टालमटोल करना और उपभोक्ताओं को गुमराह करना, जिससे परिवारों को बड़ी दुविधा होती है।शिकायतों व सुझावों के लिए टोल-फ्री नंबर की कमी।प्रबंधक की अनुपस्थिति में सहायक प्रबंधक को अवगत कराया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।दलजीत सिंह दल्ली ने जिला पूर्ति अधिकारी को इन मुद्दों से अवगत कराया। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि नैनीताल कार्यालय जाकर व्यवस्था पर पूर्ण निगरानी रखी जाएगी और जल्द सुधार के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने अतिआवश्यक गैस आपूर्ति के लिए शीशमहल कार्यालय में अधिकारियों से बात करने का सुझाव भी दिया।इस दौरान दलजीत सिंह ने एडीएम विवेक राय से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने प्रेस के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि गैस वितरण व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि आम जनमानस को राहत मिले।व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्लीप्रदेश उपाध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मंडल उत्तराखंड, हल्द्वानी















