उत्तराखण्ड
लोक भवन में स्वतंत्रता दिवस पर स्वल्पाहार कार्यक्रम, विशिष्ट अधिकारियों एवं चिकित्सकों का सम्मान






देहरादून, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक भवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ‘देवभूमि संवाद’ अर्द्धवार्षिक पत्रिका तथा “The Governor: From Constitutional Guardian to Development Enabler” पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक के माध्यम से संवैधानिक दायित्वों के साथ विकास के क्षेत्र में राज्यपाल की भूमिका को रेखांकित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं सैन्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट अधिकारियों एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। उनके उल्लेखनीय योगदान और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।














