Connect with us

उत्तराखण्ड

महाराजा अग्रसेन युवा समिति रजिस्टर्ड, हल्द्वानी द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया,,

कमल राजपाल

हलद्वानी ,महाराजा अग्रसेन युवा समिति रजिस्टर्ड, हल्द्वानी द्वारा आज सुशीला तिवारी अस्पताल में एक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि वाजपेई जी ने रक्तदान के लिए अग्रसेन युवा समिति के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और उन्होंने कहा इस मौसम में बीमारियां बढ़ती हैं और कई लोगों को खून की आवश्यकता होती है रक्तदान के माध्यम से हम लोगों का जीवन बचा पाते हैं। महाराजा अग्रसेन युवा समिति के अध्यक्ष विपुल अग्रवाल और महामंत्री कनव अग्रवाल ने बताया कि न्यूज़ लिखे जाने तक 60 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दिया है और अभी इनका कैंप शाम तक जारी रहेगा । महाराजा अग्रसेन जयंती की उपलक्ष में आयोजित इसी रक्तदान शिविर में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, सरिल गोयल, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना तरुण बंसल, विनीत अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि,अंकित अग्रवाल, तुषार मित्तल ,शोभित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अमित गोयल ,अनंत गर्ग, अरुण अग्रवाल पिंटू रमेश केसरवानी आदि उपस्थितरहे

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page