Connect with us

उत्तराखण्ड

सूचना विभाग के सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

 

। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक रवि विजारनिया, बद्री चंद सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्री भट्ट को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्री भट्ट ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सरल व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ किया। उनके अनुभव और सहयोगात्मक कार्यशैली से विभाग को सदैव लाभ मिला।

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने कहा कि श्री भट्ट उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड दोनों राज्यों में उनके सहयोगी रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की वास्तविक पूंजी उसके कर्मठ और अनुभवी कार्मिक होते हैं तथा श्री भट्ट का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि श्री भट्ट ने विभाग में एक कुशल और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके कार्यों ने विभागीय उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उप निदेशक रवि विजारनिया सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए श्री भट्ट के सौम्य व्यक्तित्व, कार्यकुशलता और सहयोगी स्वभाव की सराहना की।

अपने विदाई संबोधन में ललिता प्रसाद भट्ट ने विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना विभाग में बिताया गया उनका सेवाकाल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय सहयोग, आत्मीयता और टीम भावना ने उन्हें सदैव बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page