Connect with us

उत्तराखण्ड

बर्फबारी के बीच देवदूत बनी पुलिस, चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने संभाला श्रद्धालुओं का सफर

पवनीत सिंह बिंद्रा 

। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर हुई भारी बर्फबारी के बीच घांघरिया पुलिस ने मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। बीती रात से लगातार हुई बर्फबारी के कारण यात्रा मार्ग पूरी तरह बर्फ से ढक गया, जिससे कई स्थानों पर रास्ता बेहद फिसलन भरा और जोखिमपूर्ण हो गया। ऐसे हालात में श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थिति की जानकारी मिलते ही घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत यात्रा मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने केवल सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी ही नहीं की, बल्कि स्वयं श्रद्धालुओं के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाया और खतरनाक स्थानों पर उनका हाथ पकड़कर सुरक्षित मार्ग पार कराया।

बर्फ से ढके और फिसलन भरे रास्तों पर चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष सहायता प्रदान करते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी यात्री को असुरक्षित महसूस न हो। कई श्रद्धालु जहां गिरने के भय से आगे बढ़ने में हिचकिचा रहे थे, वहीं पुलिस टीम ने उन्हें सहारा देकर सुरक्षित आगे बढ़ाया।

कड़ाके की ठंड, लगातार बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद घांघरिया पुलिस कई घंटों तक यात्रा मार्ग पर मुस्तैद रही। पुलिस के इस समर्पित और मानवीय प्रयास ने श्रद्धालुओं के सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रद्धालुओं ने घांघरिया पुलिस और चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस ने केवल अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, बल्कि एक संरक्षक और सहायक की भूमिका निभाकर उनका विश्वास भी जीता। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से यात्रियों को कठिन परिस्थितियों में राहत और सुरक्षा का एहसास

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page