Connect with us

उत्तराखण्ड

तीनपानी में चापड़ और छुरे से हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

,हल्द्वानी  1 अगस्त। तीनपानी क्षेत्र में चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म क्षेत्र में गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों ने उसके भाई पर चापड़ और छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 256/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा लगातार दबिश देकर 31 जुलाई को गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद 1 अगस्त को तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5) भी बढ़ाई गई।

गिरफ्तार तीनों आरोपी एकता बिहार, गली नंबर-4, सोनकर फार्म, तीनपानी, हल्द्वानी के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी मंडी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल अरुण राणा, मोहम्मद अजहर तथा राहुल राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page