Connect with us

उत्तराखण्ड

सभी विभाग यूपीसीएल के लम्बित विद्युत देयकों का भुगतान प्रत्येक दशा में सम्बधित कोषागार में करना सुनिश्चित करे ,मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा

नैनीताल – मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि सभी विभाग यूपीसीएल के लम्बित विद्युत देयकों का भुगतान प्रत्येक दशा में सम्बधित कोषागार में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि समस्त विभाग अविलम्ब लम्बित विद्युत देयकों का भुगतान आय-व्ययक के माध्यम से करना सुनिश्चित करें।

मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने बताया कि यदि किसी विभाग के पास आय-व्ययक में धनराशि की व्यवस्था नहीं है अथवा कम है, ऐसी स्थिति में सम्बन्धित विभाग द्वारा आकस्मिकता निधि से अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करते हुए लम्बित विद्युत देयकों का भुगतान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page