Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न,,

हल्द्वानी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक विश्वविद्यालय मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति, अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन तथा नामांकन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन अभ्यर्थियों का DEBID नहीं बन पाया तथा जिन्होंने सूचना प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध नहीं कराई, उन्हें जनवरी 2026 सत्र में एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रवेश शुल्क की वापसी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी के विनियमों को अंगीकृत किया गया।प्रवेश समिति ने ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सहायता प्रणाली को और सशक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी अध्ययन केंद्रों में आवश्यक मार्गदर्शन सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया।बैठक में प्रवेश समिति के सदस्य, सभी विद्याशाखाओं के निदेशकगण, कुलसचिव, वित्त नियंत्रक तथा प्रवेश अनुभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page