Connect with us

उत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की सख्ती, औचक निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं

 

, 30 मई 2026। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी तथा औषधि एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय के निकट स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शुभ मेडिकल स्टोर और रेहमान मेडिकल स्टोर की जांच की गई।

निरीक्षण में रेहमान मेडिकल स्टोर पर कई अनियमितताएं सामने आईं। यहां प्रिस्क्रिप्शन फाइल एवं रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाए गए, सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं थे तथा आवश्यक अभिलेख भी अपूर्ण मिले। इसके अलावा निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी पाई गई। गंभीर कमियों को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही प्रतिष्ठान के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी।

संयुक्त निरीक्षण दल ने दोनों मेडिकल स्टोरों में औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित औषधियों के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों तथा औषधि विक्रय से जुड़े वैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अभिलेख अद्यतन करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। औषधियों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप किया जाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page