Connect with us

उत्तराखण्ड

तिकोनिया रोडवेज वर्कशॉप के सामने बने कूड़े के डंप के बाहर: कूड़े का ढेर बना पर्यावरण व धर्म का अपमान,,


हल्द्वानी के तिकोनिया रोडवेज वर्कशॉप के सामने बना कूड़ा डंप अब शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। यहां कूड़ा इधर-उधर फैला पड़ा है, ऊपर से आग की लपटें उठ रही हैं, जबकि दूसरी ओर पवित्र गौ माता इसी विषैले कचरे से अपना आहार खोज रही हैं। नगर निगम के डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहनों पर NGT नियमों का प्रचार चस्पां होता है कि “खुले में कूड़ा जलाना अपराध है”, लेकिन हकीकत में यही नियम तिकोनिया पर उल्टे चल
हल्द्वानी के तिकोनिया रोडवेज वर्कशॉप के सामने बना कूड़ा डंप अब शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। यहां कूड़ा इधर-उधर फैला पड़ा है, ऊपर से आग की लपटें उठ रही हैं, जबकि दूसरी ओर पवित्र गौ माता इसी विषैले कचरे से अपना आहार खोज रही हैं। नगर निगम के डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहनों पर NGT नियमों का प्रचार चस्पां होता है कि “खुले में कूड़ा जलाना अपराध है”, लेकिन हकीकत में यही नियम तिकोनिया पर उल्टे चल रहे हैं।
नागर निगम का दावा है कि नए कूड़ा वाहन और ट्रंचिंग ग्राउंड से समस्या हल हो जाएगी, पर ट्रेंचिंग ग्राउंड भर चुका है और कूड़ा हाईवे किनारे फेंका जा रहा है। स्थानीय निवासी बदबू और आग से परेशान हैं, फिर भी निगम की ओर से कोई ठोस सफाई अभियान नहीं चलाया जा रहा इस दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों रहना मुश्किल हो चुका है,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page