Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव श्री मति राधा रतूड़ी के साथ संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में आयोजित की गई,,

कुलदीप सिंह ललकार

देहरादून,,,आज देहरादून में सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव श्री मति राधा रतूड़ी जी के साथ संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में आयोजित की गई जिसमें संगठन की विभिन्न मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया और बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न हुई l
बैठक में मुख्यतः उत्तराधिकारी लोगो को मिलने वाला आरक्षण को पूर्व की भांति 5प्रतिशत करने ,सेनानी सदन के लिए धन आवंटित करने, सम्मान राशि पैंशन को बढ़ाने,प्रथम पीढ़ी की सुविधाएं जिनके परिवार में कोई न हो वह सुविधाएं next पीढ़ी को देने,राष्ट्रीय कार्यक्रम में सेनानी परिवारों को सम्मानित करने ,जैसे विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई l
संगठन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी एवं मुख्य संरक्षक श्री आनद सिंह बिष्ट,प्रांतीय महासचिव महिपाल सिह रावत,अध्यक्ष श्री गोवर्द्धन प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष ललित पंत जी,कमलेश पांड़े,भूपेंद्र कंडारी और गोविंद सिंह topal जी लोग उपस्थित रहे l
विभिन्न मांगों के संदर्भ में मुख्य सचिव महोदया ने कई मांगो को video कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारी महोदयों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर सेनानी लोगो की समस्याओं को एक समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित किया जाय l

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page