Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पांच किलोमीटर की दौड़ रेड रन मैराथन नाम से आयोजित की गई,,

कुलदीप सिंह ललकार देहरादून

देहरादून उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति देहरादून द्वारा अजंता होटल से कैनाल रोड, माता बाला सु्न्दरा देवी मंदिर तक पांच किलोमीटर की दौड़ रेड रन मैराथन नाम से आयोजित की गई। इस दौड को वित्त अधिकारी श्री धर्मेंद्र रावत व भारतीय रैड क्रास सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस दौड मे कयी छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डा अमित शुक्ला, अपर परियोजना निदेशक उत्तराखंड राज्य एडस नियंत्रण समिति के करकमलों द्वारा प्रथम, दिव्तीय तृतीय आये धावकों को चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वित अधिकारी श्री धर्मेन्द्र रावत राज्य आंदोलनकारी व भारतीय रैड क्रास सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष श्री मोहन खत्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page