Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्वतीय पत्रकार महासंघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन,,,

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गये ज्ञापन में लघु एवं मझौले समाचार पत्रों व बेब पोर्टलों का लंबित विज्ञापन बिल भुगतान और पत्रकारों की मान्यता, मेडिकल क्लैम, पत्रकारों की पेंशन समेत पत्रकारों की अनेक समस्याओं सेे संबंधित दस सूत्रीय मांग रखी गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने मुख्यमंत्री को लंबित विज्ञापन बिल भुगतान के संदर्भ में मौखिक रूप से भी अवगत कराया। और मुख्यमंत्री ने दिया अश्वशन ,देते हुए कि शीघ्र ही पत्रकारों के बिलों के भुगतान किए जाएंगे,,
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह स्वीटी,जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती,नगर अध्यक्ष आनंद बत्रा, वरिष्ठ पत्रकार जीवन जोशी, जसवीर सिंह आदि कई पत्रकार उपस्थित रहे।,,,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page