Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 9 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान, 9.35 टन कचरा व प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया

 

हल्द्वानी काठगोदाम । महापौर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम गजराज बिष्ट की अगुवाई, जिलाधिकारी नैनीताल के दिशा-निर्देशन एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में 08 से 16 अगस्त 2026 तक 9 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, नालियों, सड़क किनारे के क्षेत्रों, खाली प्लॉटों एवं कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) की विशेष सफाई की गई।

अभियान के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट हटाने, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। नौ दिवसीय अभियान में लगभग 9.35 टन कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित कर हटाया गया। इसमें लगभग 8.05 टन गीला कचरा, 1.15 टन प्लास्टिक अपशिष्ट तथा 0.15 टन मिश्रित सूखा कचरा शामिल रहा।

विशेष अभियान के दौरान नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख कचरा संवेदनशील स्थलों (GVP) की सफाई की गई। अभियान में NCC एम.बी.पी.जी. कॉलेज के कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की, जबकि भारतीय सेना, तिकोनिया, हल्द्वानी के जवानों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान किया। नगर निगम के पार्षदगणों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान को सफल बनाने में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम, बैणी सेना, नगर निगम के स्वयं सहायता समूह (SHG), Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO, भारतीय सेना, NCC एम.बी.पी.जी. कॉलेज, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एस. टोलिया, गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, बैणी सेना के परियोजना प्रबंधक मनोज नेगी, एसबीएम टीम के मनीष पांडेय सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान के सफल संचालन एवं निगरानी में सक्रिय रहे।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नागरिकों में स्थायी स्वच्छता व्यवहार विकसित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीले एवं सूखे कचरे को स्रोत पर ही अलग रखें, खुले में कचरा न डालें तथा सार्वजनिक स्थलों एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page