Connect with us

उत्तराखण्ड

काशीपुर में 29 अगस्त को होगा 5वां राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप

 

काशीपुर। उत्तराखंड गतका एसोसिएशन के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर 5वां राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 29 अगस्त 2026, शनिवार को काशीपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रिंस पैलेस, कुंडेश्वरी रोड, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

एसोसिएशन के संस्थापक सचिव सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में गतका खेल को बढ़ावा देने, प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के पांच वर्ष पूरे होने के कारण इस बार आयोजन को विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 से 250 बालक एवं बालिका गतका खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्रदान करेगी।

हरप्रीत सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप को सत्कर्तार फाउंडेशन, काशीपुर द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग और उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक हैदराबाद में राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। काशीपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तराखंड गतका एसोसिएशन ने प्रदेश के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से गतका खेल को उत्तराखंड में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page