Connect with us

उत्तराखण्ड

आशा वर्कर्स यूनियन का जून में होगा ब्लॉक सम्मेलन, संगठन मजबूत करने पर जोर

बाजपुर, । ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन/ऐक्टू बाजपुर ब्लॉक कमेटी की बैठक में जून माह में ब्लॉक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आशा वर्कर्स की लंबित मांगों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन की जिला उपसचिव अनिता अन्ना ने कहा कि देशभर में महिला स्कीम वर्कर्स की मेहनत का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स से स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी छोटे-बड़े कार्य कराए जाते हैं और उन्हें एक राज्य कर्मचारी से भी अधिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, लेकिन आज तक न तो उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही न्यूनतम वेतन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यूनियन की राज्य उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि आशा वर्कर्स ने ऐक्टू के नेतृत्व में संगठित होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन उनकी प्रमुख मांगें हैं तथा इन मांगों को हासिल करने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है।

बैठक में राज्य उपाध्यक्ष रीता कश्यप, जिला उपाध्यक्ष बबीता कश्यप, जिला उपसचिव अनिता अन्ना, ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू, ब्लॉक उपाध्यक्ष रेखा यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पूजा शर्मा, जसपुर ब्लॉक कोषाध्यक्ष रेखा, निशा शर्मा, रूपेंद्र कौर, गीता सैनी और रूपकिशोरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अनिता अन्ना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page