उत्तराखण्ड
रामनगर में 27.12 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
रामनगर में 27.12 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब सात लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद
रामनगर। जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि गांजे की रैकी और स्कॉर्ट कर रहा एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान i20 कार संख्या DL10CS7869 को रोककर तलाशी ली गई। कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा सराईखेत से लेकर आया था और गुलरघट में किसी व्यक्ति को इसकी सप्लाई की जानी थी। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के साथ गांजे की रैकी और स्कॉर्ट कर रहा मोटरसाइकिल सवार हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस मामले में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 256/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
बरामदगी।27.12 किलोग्राम अवैध गांजा,, i20 कार संख्या DL10CS7869 ,,मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781,,,गांजे की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख
गिरफ्तार अभियुक्त ,,सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत
निवासी– नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर
पुलिस टीम ,उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल ,,हे0का0 गगन भण्डारी ,
कानि0 महबूब आलम ,कानि0 सचिन शर्मा ,,कानि0 आरिफ
















