Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में 21वें “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” का शुभारम्भ

कॉफी टेबल बुक का विमोचन, 179 गोल्फर ले रहे हैं प्रतियोगिता में भाग

नैनीताल। नैनीताल स्थित लोक भवन गोल्फ कोर्स में शुक्रवार को 21वें “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉफी टेबल बुक के विमोचन के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में इस वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से आए कुल 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को भी नई पहचान प्रदान करते हैं।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति को समर्पित है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. खंडूरी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा और उत्तराखण्ड के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुशासन, कार्यशैली और समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गोल्फ खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोल्फ केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह धैर्य, अनुशासन, एकाग्रता और मानसिक संतुलन को विकसित करने वाला खेल है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और विभिन्न आयु वर्गों की बढ़ती भागीदारी यह संकेत देती है कि उत्तराखण्ड में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि लगातार बढ़ रही है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page