Connect with us

उत्तराखण्ड

18 अक्टूबर की शाम तक जिले की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त: डीएम आशीष भटगांई

 

सड़क सुधारीकरण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

पिथौरागढ़, 16 अक्टूबर। जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने और आम जनता को आवागमन में राहत देने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 18 अक्टूबर 2026 की शाम तक सभी संबंधित विभाग अपनी सड़कों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें। कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों को इस संबंध में प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराना होगा।

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सड़कों के सुधारीकरण एवं गड्ढामुक्त अभियान की समीक्षा के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनमानस की सुविधा और सुरक्षा से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इनके सुधारीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुणवत्ता के मानकों का पालन अनिवार्य बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सड़क सुधारीकरण के सभी कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि केवल कार्य समाप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। सड़क मरम्मत के दौरान गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने अधीन संचालित सड़क सुधारीकरण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा प्रगति की समीक्षा करते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण कर परखी जाएगी कार्यों की गुणवत्ता जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्पष्ट किया कि सड़क सुधारीकरण कार्यों में शिथिलता, लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का आकलन करने के लिए विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page