उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, जरूरतमंदों के ऑपरेशन भी होंगे मुफ्त

“हल्द्वानी, राजेन्द्र नगर वार्ड-12 स्थित पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमन्त साहू के कार्यालय में मंगलवार को प्रभु हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराई और आंखों से जुड़ी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।
जांच के बाद निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा आंखों से संबंधित समस्याओं के बारे में चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनके ऑपरेशन बुधवार को निःशुल्क कराए जाएंगे।
नेताओं ने जताई स्वास्थ्य सेवाओं की प्रतिबद्धता।युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को अपने घर के आसपास ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।। इस अवसर पर रामवती देवी, कविता आर्या, गंगा कश्यप, लीला तुरहा, संतोषी देवी, सचिन राठौर, जीत सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

















