Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया कॉपर वायर बरामद

 

सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने किया घटना का खुलासा, आरोपियों के कब्जे से कॉपर वायर के दो डिब्बे और छह किलो जली हुई तार बरामद

हल्द्वानी। निर्माणाधीन भवन में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर बिजली का कॉपर वायर और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर लूटने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को घटना के शीघ्र अनावरण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, बीती 6 नवंबर 2026 को चौकी हीरानगर क्षेत्रांतर्गत एक निर्माणाधीन भवन में गार्ड के साथ मारपीट कर बिजली के कॉपर वायर एवं सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर जबरन लूटकर ले जाने की घटना हुई थी। मामले में वादी डॉ. अरुण जोशी, निवासी चिकित्सक आवास, एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 384,/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौर को सौंपी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को तत्काल घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आदेश कुमार (30 वर्ष), विकास कश्यप (24 वर्ष), शिवम कश्यप (23 वर्ष) और कमल घोष उर्फ बिल्लू सांडा (20 वर्ष) शामिल हैं। चारों आरोपी हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के निवासी बताए गए हैं।

लूट का सामान बरामद, मुकदमे में बढ़ाई गई धारा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पॉलीकैब कंपनी के कॉपर वायर के दो डिब्बे, जिनमें 4 एमएम एवं 2.5 एमएम की तार शामिल है, के साथ करीब छह किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजीत राठौर, प्रभारी चौकी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार एवं कांस्टेबल ललित नाथ शामिल रहे।

हल्द्वानी पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page