उत्तराखण्ड
स्वच्छता के संदेशवाहक बनें एनएसएस विद्यार्थी





हल्द्वानी,,,विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान का महत्वपूर्ण सहभागी बताते हुए उनसे कॉलेज परिसर, अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को केवल कचरा प्रबंधन की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले स्वच्छता संदेशवाहक के रूप में तैयार करना भी रहा।
कार्यक्रम में एमबीपीजी कॉलेज के सभी एनएसएस प्रभारी, बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) टीम के मनीष पांडे तथा पीएमयू टीम के पंकज द्विवेदी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है।
संदेश: 3R अपनाएं, कचरा घटाएं और स्वच्छ हल्द्वानी के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।





















