Connect with us

उत्तराखण्ड

सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा बाल दिवस पर छोटे छोटे बच्चों को शिक्षण समग्री एवं खाने की समग्री के पैकेट गिफ्ट के रूप में दिये गये।,

हल्द्वानी बाल दिवस कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि के रूप मै निवर्तमान मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है जो कल किसी न किसी रूप मै देश को अपना योगदान देंगे।
अपने अतिथि सम्बोधन मै डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि सारथी लगातार समाज मै हर एक कार्य को बड़े ही संदेशात्मक तरीके से करते आ रहा है। मै आपके सामाजिक कार्यों की सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूँ । साथ ही बच्चों से कहना चाहता हूँ कि बच्चे चाहे किसी भी जगह पढ़ते हूँ समाज की उन्नति के लिए ही सोचना चाहिए। साथ ही संस्था के लोगों से भी आग्रह किया कि अपने अपने मोहल्ले मै यदि आपको कोई जरूरत मंद वियक्ति को कोई भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दे दी जाय तो वो भी बहुत बड़ी मदद हो जाती है।
कार्यक्रम मै बच्चों द्वारा सुंदर कविता पाठ किया किया गया।
अंत मै बच्चों को संस्था द्वारा शिक्षण समग्री एवं खाने की समग्री के पैकेट गिफ्ट के रूप में दिये गये।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेद्र जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,कोषाध्यक्ष कमल जोशी,कोडीनेटर दीक्षा पंत पांडे, कानूनी सलाहकार हरीश जोशी, पदाधिकारी रंजना जोशी,गीता बेलवाल,पूजा पंत,भावना जोशी,बबिता टकवाल,भावना पांडे,कौशल्या जोशी,जानकी रैगई,संतोष गौड़,आफताब आलम,युगल मेलकनी,अर्जुन मौर्य आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page