उत्तराखण्ड
सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने रविवार को हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित आवास पर सांसद अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषय सांसद के समक्ष रखे।
सांसद अजय भट्ट ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और उनके तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए।

















