उत्तराखण्ड
सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता और इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व को कांग्रेसजनों ने किया नमन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्रीय एकता का संदेश और इंदिरा गांधी का राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। दोनों महान नेताओं ने अपने विचारों, संघर्ष और कार्यों से देश को नई दिशा देने का काम किया। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों और नेताओं के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, संजू पाना, शोभा बिष्ट, रेनू तोमर, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, भुवन तिवारी, कौशलेंद्र भट्ट, गोविंद बगड़वाल, विक्की छीमवाल, हरेंद्र क्विरा, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, इंदर बिष्ट, अमित रावत, पार्षद धर्मवीर, शंकर कोहली, उदित करायत, ताहिर भाई सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।





