उत्तराखण्ड
समता आश्रम गली में महाकाल सेवा समिति ने किया रावण दहन, दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश





विजयदशमी पर विधि-विधान से पूजन के बाद हुआ रावण के पुतले का दहन, खीर का प्रसाद वितरित
हल्द्वानी,,गायत्री मंदिर के निकट समता आश्रम गली में महाकाल सेवा समिति की ओर से विजयदशमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के नौजवानों ने रावण का पुतला तैयार किया। विजयदशमी के अवसर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चना करने के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।
इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए कहा गया कि रावण विद्वान होने के बावजूद अपने अहंकार और गलत कृत्यों के कारण विनाश को प्राप्त हुआ। रावण दहन हमें सीख देता है कि व्यक्ति को अपने ज्ञान और सामर्थ्य पर अहंकार नहीं करना चाहिए तथा सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम में अंकुर, रक्षित, सुमित, किशन, काव्यायन, प्रियांशु, संदीप, शौर्य, तुषार, आसू, कार्तिक, देवा सहित अन्य नौजवानों ने सहभागिता की। रावण दहन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के माध्यम से युवाओं ने सामाजिक एकता और सदाचार का संदेश दिया।





