Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री दुर्गा मंदिर विष्णुपुरी में 59वां जागरण संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

चंडीगढ़ से आए भजन गायक मोनिंदर चंचल ने भजनों से बांधा समां, शिव-पार्वती और मां काली की झांकियों ने मोहा मन

हल्द्वानी। श्री दुर्गा मंदिर विष्णुपुरी में 59वें जागरण का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण के दौरान पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित भूपिंदर जी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात चंडीगढ़ से आए प्रसिद्ध भजन गायक मोनिंदर चंचल ने माता रानी की भेंटों और भजनों का गुणगान किया। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो गए।

जागरण के दौरान भगवान शिव-पार्वती और मां काली की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। आकर्षक वेशभूषा और सजीव प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर संजय तलवार, सेठ लाल, अशोक, राज्यपाल मुकेश ढींगरा, गणेश ढींगरा, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, हरिमोहन अरोड़ा, पंडित विवेक शर्मा, रमेश कालरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

जागरण के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page