Connect with us

उत्तराखण्ड

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों और शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

शिक्षकों को बताया समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

देहरादून, 04 सितंबर 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। वे विद्यार्थियों को केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें जीवन में सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने महान शिक्षक, दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

राज्यपाल ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षा को नवाचार, तकनीक, कौशल और संस्कारों से जोड़कर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक अपने ज्ञान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल बच्चों को पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार प्रदान कर सही दिशा देना भी है।

राज्यपाल ने प्रदेश के सभी शिक्षकों के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page