Connect with us

उत्तराखण्ड

लोक भवन में स्वामी भूपेंद्र गिरि जी से राज्यपाल ने की भेंट

आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर हुआ सार्थक संवाद

देहरादून, 8 सितंबर 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ, ऋषिकेश एवं पंजाब के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी भूपेंद्र गिरि जी ने भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल एवं स्वामी भूपेंद्र गिरि जी के बीच आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों के साथ समाज में संत परंपरा की भूमिका तथा जनकल्याण के प्रयासों पर सार्थक संवाद हुआ।

स्वामी भूपेंद्र गिरि जी ने भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ द्वारा संचालित विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने आश्रम की ओर से सेवा, संस्कार एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि संत परंपरा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। सेवा और संस्कार की यह परंपरा समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करने के साथ ही मानवता के प्रति दायित्वबोध को मजबूत करती है। उन्होंने जनकल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page