Connect with us

उत्तराखण्ड

रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

₹2200 नकदी व सामान बरामद, बनभूलपुरा पुलिस ने वोल्गा होटल के पास दबोचा

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स, ₹2200 की नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु निवासी जय सिंह मेहता ने कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात युवकों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में ₹2200 नकद समेत अन्य सामान रखा हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल FIR संख्या 158/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में तलाश और जांच तेज की। इसी क्रम में पुलिस ने वोल्गा होटल के पास से दो युवकों को घटना में छीने गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना (19) पुत्र यशपाल आर्य और अभय सिंह (19) पुत्र बबलू सिंह, दोनों निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12 राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को बरामद माल सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page