उत्तराखण्ड
रामलीला मैदान में ध्वज स्थापना के साथ रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में आगामी रामलीला मंचन को लेकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ध्वज स्थापना की गई। इस अवसर पर पंडित गोपालभट्ट जी एवं विवेक शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वज स्थापित किया गया।
ध्वज स्थापना कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, मेयर गजराज सिंह बिष्ट , विवेक शर्मा, प्रमोद भट्ट, बी के गुप्ता, विनीत अग्रवाल, रेनू टंडन प्रेम बेलवाल , मधुकर क्षेत्रीय, बिन्देश गुप्ता भगवान सहाय अजय राजौर,, प्रमोद तौलिया,,सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ध्वज स्थापना के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ माना गया। आयोजन को लेकर रामलीला कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर रामलीला के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रदीप जनौटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

















