Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के स्वागत की तैयारियां पूरी, 18 अक्टूबर को हल्द्वानी में निकलेगी वाहन रैली

हल्द्वानी,,17 अक्टूबर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य के 18 अक्टूबर को पहली बार अपने गृह जनपद नैनीताल आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मंडलों, मोर्चों और पार्टी पदाधिकारियों को स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसद दिनेश आर्य का स्वागत मालधनचौड़ से शुरू होगा। इसके बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाहन रैली हल्द्वानी पहुंचेगी। दोपहर दो बजे लामाचौड़ मंडल के भाखड़ा पुल पर उनकी अगवानी कर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वाहन रैली फतेहपुर, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड होते हुए शाम छह बजे शहीद पार्क, हल्द्वानी पहुंचेगी। यहां स्वागत सभा आयोजित की जाएगी, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

चार दशक से पार्टी और सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं दिनेश आर्य

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि दिनेश आर्य पिछली पीढ़ी से जनसंघ की विचारधारा से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पिछले चार दशकों में भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें राज्यसभा भेजे जाने से संगठन के सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के लिए प्रत्येक मंडल और मोर्चे की भूमिका निर्धारित की गई है, ताकि विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

सामाजिक और व्यापारिक संगठन भी करेंगे स्वागत

जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिनेश आर्य पिछले चार दशकों से हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। उनके राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर इन संगठनों ने भी स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की है। भाजपा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठन अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे।

बैठक में वाहन रैली के मार्ग, विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्थाओं और समापन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भुवन जोशी, दायित्वधारी शंकर कोरंगा, मोहन पाठक, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्ने कश्यप, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र बाली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page