Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल से विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

सिख गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं: राज्यपाल

देहरादून, 8 सितंबर 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में देहरादून स्थित विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से विभिन्न विषयों के साथ-साथ सिख समाज से जुड़े सामाजिक एवं सामुदायिक विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि सिख गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा, लंगर, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा’ और समरसता की भावना सिख परंपरा की मूल विशेषता रही है। सिख समाज ने निस्वार्थ सेवा और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने युवाओं को गुरुओं की शिक्षाओं, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत और मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के अवसरों से जोड़ना भी आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा गुरुद्वारा साहिब की गतिविधियों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page