उत्तराखण्ड
राज्यपाल से नवनियुक्त सेवा का अधिकार आयुक्त ने की शिष्टाचार भेंट


देहरादून, 7 सितंबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में नवनियुक्त आयुक्त, उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग, श्री दीपेंद्र चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री दीपेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाना चाहिए।
राज्यपाल ने अपेक्षा व्यक्त की कि आयोग नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सरकारी सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

















