Connect with us

उत्तराखण्ड

योग और आयुर्वेद से उत्तराखंड को वैश्विक वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने पर मंथन

देहरादून। आज लोक भवन में योग गुरु स्वामी रामदेव जी से भेंट के दौरान योग, आयुर्वेद, स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं और अपार संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान स्वास्थ्य, योग एवं आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा इनके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उत्तराखंड की प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को योग और आयुर्वेद से जोड़ते हुए प्रदेश को वैश्विक वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में और अधिक सशक्त बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page