उत्तराखण्ड
मिशन भारत’ अभियान को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सराहा, साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ को किया सम्मानित


हल्द्वानी-काठगोदाम, 1 अक्टूबर 2026।
प्रख्यात साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देवनाथ ने गुरुवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने नए राष्ट्रीय अभियान ‘मिशन भारत’ के संकल्प और उद्देश्यों के बारे में महापौर को विस्तार से जानकारी दी।
सोमेन देवनाथ ने साइकिल यात्रा के माध्यम से विश्व के सातों महाद्वीपों और 191 देशों का भ्रमण कर लगभग 2 लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की है। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा प्रत्यक्ष जनसंवाद को केंद्र में रखकर संचालित किए जा रहे उनके अभियान की महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने सराहना की।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि साइकिल को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सीधे जनसंवाद का माध्यम बनाकर श्री सोमेन देवनाथ द्वारा किया जा रहा प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ‘मिशन भारत’ जैसा राष्ट्रव्यापी अभियान समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
महापौर ने श्री सोमेन देवनाथ के अभियान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग उनके ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प से प्रेरित होकर समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देगा।
इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने श्री सोमेन देवनाथ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके आगामी अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।
विनोद जोशी निजी सहायक।,,मा. महापौर, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम

















