Connect with us

उत्तराखण्ड

मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 का आगाज अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ ,,

हल्द्वानी
मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 का आगाज अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रभारी उपनिदेशक खेल राशिका सिद्वीकी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी भी मौजूद थे।
प्रथम दिवस में बास्केटबाल, बाक्सिंग एवं कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अपने सम्बोधन में श्रीमती तोलिया ने खिलाडियों एवं खेल प्रमियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल से न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि रोजगार के साथ ही यश तथा सम्मान भी प्राप्त होता है। खेल द्वारा राजनैतिक लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। कई देशों में यह देखने में आया है कि खेलों का अप्रत्यक्ष रूप से संबंध देश के विकास से भी होता है। वर्तमान समय में लोगों के खेलों के प्रति नजरिये में काफी बदलाव आया है। खेल हमें विभिन्न प्रकार से शिक्षित भी करते हैं। इससे मानवीय मूल्यों का विकास होता है साथ ही खेलों द्वारा सामूहिक चेतना का भी विकास होता है क्योंकि खेल की मूल भावना यही होती है कि अकेले नहीं बल्कि समूह में खेलना, खेल द्वारा नेतृत्व करने की कला का भी विकास होता है। खेल से रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है।
   जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि 11 नवम्बर से 22 नवम्बर 2024 तक खेल महाकुम्भ आयोेजित होगे। उन्हांने कहा बच्चों को इलेक्ट्रानिक कलचर से निकालकर खेल मैदान में प्रतियोगिता कर बच्चो को मानसिक एवं भौतिक रूप से मजबूत करना है। उन्होंने कहा आज के परिप्रेक्ष में बच्चे चौबीसों घंटे मोबाइल मे गेम खेलते है जिससे बच्चे मानसिक तनाव के साथ ही फिजिकल कमजोर होते है। इसलिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को मानसिक एवं फिजिकल मजबूत करना है। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में न्याय स्तर एवं ब्लाक स्तर पर चुने गये प्रतियोगी जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा जिला स्तर पर चुने गये प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। 
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि कराटे प्रतियोगिता में अण्डर-14 बालिका वर्ग में (50 किग्रा0) में हर्षिता पाण्डे प्रथम, गरिमा बिष्ट, द्वितीय व भव्या गडिया तथा महिमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार (40 किग्रा0) में पी खाती, प्रथम, मोनिका असवाल, द्वितीय व अवनी आर्या तथा मानक्षी सती तृतीय स्थान पर रही। (45 किग्रा0) में निशा पलडिया, प्रथम,ईशिता मेहरा, द्वितीय, भूमिका खाती व भूमिका कठायत ने तृतीय स्थाान प्राप्त किया।  

इसी प्रकार बाक्सिंग प्रतियोगिता अण्डर-14 बालक वर्ग में (40-42 किग्रा0) में ब्लाक हल्द्वानी के योगेश सिंह, प्रथम व रामनगर के मयंक अधिकारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार (42-44 किग्रा0) में ब्लाक भीमताल के भाष्कर पलडिया, प्रथम स्थान, ब्लाक हल्द्वानी के मंयक गिरी गोस्वामी,द्वितीय,(44-46 किग्रा0) में दीपांशु आर्या, प्रथम स्थान व देवंाश शर्मा, द्वितीय स्थान , (46-48 किग्रा0) में भावेश आर्या, प्रथम स्थान, देवेश बानी द्वितीय स्थान, (48-50 किग्रा0) में आयुष कुमार, प्रथम स्थान, (50-52 किग्रा0) में हल्द्वानी के अकुल भटनागर, प्रथम स्थान व रामनगर के शौर्य रावत द्वितीय स्थान, (52-54 किग्रा0) में हल्द्वानी के अंशुमन कोहली प्रथम तथा हल्द्वानी के दीपक सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बाक्सिंग प्रतियोगतिा में अण्डर- 14 बालिका वर्ग में (36-38 किग्रा0) में हल्द्वानी की दृश्ना ने प्रथम स्थान, रामनगर की निकिता तिवारी ने द्वितीय, रामनगर की योगिता तथा शुषति राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार (38-40) रामनगर की अदिति रावत, प्रथम, रामनगर की गौरी, द्वितीय तथा स हल्द्वानी की दृष्टि भट्ट, तृतीय, (40-42 किग्रा0) में हल्द्वानी की पीहू आर्या, प्रथम तथा हल्द्वानी कनिष्का साहू, द्वितीय, (44-46 किग्रा0) में हल्द्वानी की मुस्कान प्रथम स्थान, (50-52 किग्रा0) हल्द्वानी की तनुजा बिष्ट ने प्रथम तथा रामनगर की वेदिका गोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन काण्डपाल,त्रिलोक रावत, विमला, एलडी भट्ट के साथ ही खिलाडी मौजूद रहे। इसी दौरान पीएम श्री बालिका इण्टर कॉलेज हल्द्वानी की छात्राओं ने स्वागत की गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डे द्वारा किया गया।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page