Connect with us

उत्तराखण्ड

मंत्री कैड़ा ने बहुउद्देशीय शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राजकीय कॉलेज रवाईखाल, बागेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को पेंशन संबंधी पत्र वितरित किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया, जबकि उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया। विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागीय कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराया।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, दुग्ध विकास, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, किसान, युवा तथा जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का पंजीकरण और उनके समाधान की प्रक्रिया प्रभावी एवं पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जब तक शिविर में प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण तथा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण न हो जाए, तब तक अधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराया जाए और लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए और जनता को भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page