उत्तराखण्ड
भारत सरकार के दो सचिव पहुंचे पिथौरागढ़, जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत





19 अक्टूबर तक जनपद के भ्रमण पर रहेंगे मत्स्य सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी और पूर्व सैनिक कल्याण सचिव सुकृति लिखी
पिथौरागढ़, 17 अक्टूबर। भारत सरकार के सचिव मत्स्य डॉ. अभिलक्ष लिखी एवं सचिव पूर्व सैनिक कल्याण सुकृति लिखी शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे। नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचने पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों सचिवों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उनसे शिष्टाचार भेंट भी की।
दोनों सचिवों के जनपद आगमन के अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. अभिलक्ष लिखी और सुकृति लिखी 19 अक्टूबर 2026 तक पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर रहेंगे।
जिला सूचना अधिकारी, पिथौरागढ़।





















