Connect with us

उत्तराखण्ड

बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ता परिवार के साथ किया जलपान

लालकुआं/हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-17 पर भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश चन्द्र आर्य के आवास पर जलपान किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रत्येक सदस्य से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी। बूथ अध्यक्ष राकेश चन्द्र आर्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि बूथ अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ यह आत्मीय मुलाकात भाजपा की मजबूत संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ता आधारित कार्यसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति संगठन की पूरी श्रृंखला को एक सूत्र में जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि यही भाजपा की शक्ति है, जहां राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार की भावना से राष्ट्रसेवा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, पूर्व विधायक नवीन दुमका सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page