उत्तराखण्ड
पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग






देहरादून, 04 सितंबर 2026। पुलिस लाइन, देहरादून में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंपुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
देहरादून, 04 सितंबर 2026। पुलिस लाइन, देहरादून में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति भाव से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शानदार प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों और उनके उपदेशों को आत्मसात करने का अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं और उनके संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग एवं सद्भावना की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति भाव से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शानदार प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों और उनके उपदेशों को आत्मसात करने का अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं और उनके संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग एवं सद्भावना की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

















