Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से मिलीं केंद्रीय सचिव सुकृति लिखी, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित

पिथौरागढ़। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती सुकृति लिखी ने 17 अक्टूबर 2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में निदेशक, सैनिक कल्याण, उत्तराखंड ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, सेना मेडल, वीएसएम* तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, पिथौरागढ़ कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त) ने सचिव श्रीमती सुकृति लिखी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंटवार्ता के दौरान सचिव ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को संबोधित किया और उनके साथ विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीर नारियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page