Connect with us

उत्तराखण्ड

पाल कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने किए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर,

J

हल्द्वानी ,,,पाल कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और माई मैटर ने आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जो छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, विश्व शिक्षा सम्मेलन की घोषणा की गई है, जो 24 नवंबर, 2024 को होटल फॉर्च्यून, वॉकवे मॉल में आयोजित होगा।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहनी जी ने बताया कि पाल कॉलेज और माई मॅटर ऐसे शिक्षार्थियों का सहयोग करने के लिए तत्पर है यह पहल छात्रों के शैक्षिक और करियर विकास में सहायक होगी। विदेश में शिक्षा प्राप्त करना किसी भी छात्र के लिए संभव है जो आसान है। आरतीय अभिभावक समझते हैं कि सिफ उच्च धनी लोगो के बच्चे ही विदेशों में शिक्षा प्राप्त करते हैं जबकि ऐसा नहीं है

माई मेटर टीम के श्री अनूप अग्रवाल जी ने कहा कि वर्तमान में छात्र अपनी विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे शिक्षार्थियों का सहयोग करने के लिए तत्पर है जो शैक्षिक विकास में सहायक होगी।

इस अवसर पर कॉलेज के सीईओ श्री निर्भय पाल, सलाहकार प्रो. के. के. पांडे, निदेशक डॉ शुभओ चट्टोपाध्याय, प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहनी, डॉ किरन सती, श्री हेम पांडे, मिस कनिका साह, मिस तरुणा असीन एवम् कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page