उत्तराखण्ड
दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना में शामिल बताए गए युवकों की पहचान की।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की देर रात दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। आरोप है कि कुछ अज्ञात युवक वादी की दुकान में घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकान पर सामान लेने आए ग्राहकों तथा सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
मामले में बिपिन चंद्र जोशी, निवासी जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR संख्या 327/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। फुटेज और अन्य जांच के आधार पर घटना में प्रकाश में आए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक चारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा संबंधित धाराओं में नोटिस भी तामील कराया गया।
गिरफ्तार युवकों का विवरण।,,,आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर पुत्र गोपाल सिंह, निवासी त्रिलोक नगर, लालडांट, मुखानी, उम्र 21 वर्ष।
कवि नेगी पुत्र भरत नेगी, निवासी मोती निवास, भोटिया पड़ाव, निकट चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी।
कार्तिक नागिला पुत्र हरिश्चंद्र नागिला, निवासी गोरापड़ाव, निकट टाटा मोटर्स, हल्द्वानी। ईशान शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा, निवासी तीनपानी, निकट मिलन बैंक्विट, शक्तिनगर, हल्द्वानी, उम्र 21 वर्ष।
पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी भोटिया पड़ाव कांस्टेबल विजय भारद्वाज,।कांस्टेबल मुकेश सिंह। कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह।।मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस

















