Connect with us

उत्तराखण्ड

जितेन्द्र मेहता (जीतू) बने भीमताल विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम को सफल बनाने की मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

भीमताल, 5 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ को सफल बनाने के उद्देश्य से विधानसभावार प्रभारियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद की गई इस घोषणा में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता (जीतू) को भीमताल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जितेन्द्र मेहता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने की खबर मिलते ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से तथा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने कहा कि जितेन्द्र मेहता एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ के अंतर्गत आयोजित होने वाला राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम व्यापक स्तर पर सफल होगा। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

जितेन्द्र मेहता को मिली इस नई जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण का सम्मान बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भीमताल विधानसभा में पार्टी की गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page