Connect with us

उत्तराखण्ड

खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकना GRD मेडिकल स्टोर को पड़ा भारी, नगर निगम ने लगाया ₹10 हजार का जुर्माना

दुकान में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी जूस और पानी की बोतलें भी मिलीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को दी गई सूचना

हल्द्वानी, 8 अक्टूबर 2026। नगर निगम हल्द्वानी ने बायो मेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए GRD मेडिकल स्टोर पर 10 हजार रुपये का चालान किया है। नगर निगम को खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम को बायो मेडिकल वेस्ट निर्धारित मानकों के अनुरूप निस्तारित करने के बजाय अनुचित तरीके से खुले में फेंका हुआ मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर निगम ने नियमानुसार ₹10,000 की चालानी कार्रवाई की।

फ्रिज और डिस्प्ले में मिली एक्सपायरी सामग्री

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम को दुकान में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी जूस और पानी की बोतलें भी मिलीं। बताया गया कि ये सामग्री फ्रिज एवं डिस्प्ले में विक्रय के लिए रखी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को दे दी है, ताकि संबंधित विभाग द्वारा नियमों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी, दोनों मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक सहित नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

नगर निगम प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों, क्लीनिकों और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार ही किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी तरह सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page