Connect with us

उत्तराखण्ड

कामकाजी महिला हॉस्टल के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न करें: जिलाधिकारी

 

पिथौरागढ़  5 सितंबर 2026। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन कामकाजी महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से हॉस्टल के निर्माण और इसके संचालन के बाद कामकाजी महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में किए जा रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण के शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कामकाजी महिलाओं को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा ने बताया कि 50 बेड क्षमता वाले इस कामकाजी महिला हॉस्टल का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा। हॉस्टल में कामकाजी महिलाओं के ठहरने और आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा कैंटीन, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉस्टल को कामकाजी महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जाए। उन्होंने निर्माण पूरा होने के बाद हॉस्टल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप रावत, तहसीलदार विजय गोस्वामी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page