उत्तराखण्ड
एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

हल्द्वानी, 27 सितंबर 2026। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की एमएड (स्पेशल) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को विश्वविद्यालय के निर्धारित दो परीक्षा केन्द्रों—एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून तथा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी मुख्यालय—में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। एमएड (स्पेशल) पाठ्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय को कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून परीक्षा केन्द्र पर पंजीकृत 207 अभ्यर्थियों में से 164 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी मुख्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र पर कुल 88 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 66 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 22 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों केन्द्रों को मिलाकर कुल 230 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए और 65 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रवेश परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी भी की गई। परीक्षा नियंत्रक द्वारा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी मुख्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून केन्द्र पर डॉ. नरेन्द्र जगूड़ी, श्री गोविन्द सिंह एवं डॉ. सुभाष रमोला द्वारा औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दोनों परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हुई और प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

















