उत्तराखण्ड
उम्र के इस पड़ाव पर भी मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने एमएस गणेशन लिंगम, रिटायरमेंट के बाद शुरू किया दक्षिण भारतीय व्यंजनों का सफर




तमिलनाडु से जुड़ी जड़ों और पारंपरिक खानपान को संजोकर लोगों तक पहुंचा रहे साउथ इंडियन फूड का स्वाद, नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं मानी हार
हल्द्वानी,,कहते हैं कि काम करने का जज्बा और कुछ नया करने की इच्छाशक्ति हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। जीवन में कई लोग सेवानिवृत्ति के बाद आराम को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रिटायरमेंट को जिंदगी की नई पारी की शुरुआत बना लेते हैं। ऐसे ही लोगों में तमिलनाडु निवासी एमएस गणेशन लिंगम का नाम शामिल है, जिन्होंने नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद भी मेहनत का रास्ता नहीं छोड़ा और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के माध्यम से अपनी एक नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।
एमएस गणेशन लिंगम ने अपने जीवन का लंबा समय नौकरी करते हुए बिताया। वे अशोक लेलैंड और टीवीएस सुंदरम से जुड़े रहे तथा ड्राइवर और फिटर के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। एवम अपना लंच साउथ इंडियन फूड लेकर जाते जब साथ में सब खाना खाते तो ये कहते कि आप इसको अपना व्यापार बना लीजिए तो वर्षों तक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और मेहनत से अपना जीवन आगे बढ़ाने के बाद जब उनके जीवन में सेवानिवृत्ति का समय आया तो उन्होंने खुद को घर तक सीमित रखने के बजाय कुछ अलग करने का फैसला किया।
उन्होंने दक्षिण भारतीय खानपान के अपने अनुभव और रुचि को रोजगार का माध्यम बनाया। इसके बाद उन्होंने इंडियन साउथ फूड तैयार कर लोगों को खिलाने का काम शुरू किया। उनका यह प्रयास केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का उदाहरण भी है कि व्यक्ति अपनी मेहनत, हुनर और लगन के दम पर किसी भी उम्र में नई शुरुआत कर सकता है।
दक्षिण भारत की अपनी संस्कृति, खानपान और पारंपरिक स्वाद की एक अलग पहचान है। एमएस गणेशन लिंगम इसी खानपान को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस काम में वर्षों के अनुभव के साथ अपनी जड़ों से जुड़ाव भी झलकता है। एक उम्र के पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी उनका काम के प्रति उत्साह यह संदेश देता है कि सेवानिवृत्ति का अर्थ जीवन की सक्रियता समाप्त होना नहीं है।
आज के दौर में जहां बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं गणेशन लिंगम जैसे लोग यह प्रेरणा देते हैं कि हुनर और मेहनत को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। नौकरी से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने काम करने का रास्ता चुना और अपने लिए एक नई राह तैयार की।
उनकी यह जीवन यात्रा उन लोगों के लिए भी संदेश है जो उम्र बढ़ने के साथ खुद को काम करने में असमर्थ मानने लगते हैं। गणेशन लिंगम का प्रयास बताता है कि आत्मनिर्भरता केवल युवावस्था तक सीमित नहीं होती। व्यक्ति के भीतर कुछ करने का जज्बा हो तो वह जीवन के हर पड़ाव पर अपने अनुभव को नई पहचान दे सकता है।।एमएस गणेशन लिंगम की कहानी सिर्फ दक्षिण भारतीय भोजन परोसने की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और कभी हार न मानने के जज्बे की कहानी है।







