Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस को मिली नई पहचान, नवीन ध्वज और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण

कर्म सत्यं शौर्यम्’ होगा पुलिस का नया ध्येय वाक्य, सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भी हुआ शुभारंभ

पवनीत सिंह बिंद्रा

देहरादून,,,शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान से जुड़े नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया गया। इस अवसर पर ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नत हुईं श्रीमती शाहजहां जावेद खान एवं श्री जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण प्रदान कर पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईंकर्म सत्यं शौर्यम्’ होगा पुलिस का नया ध्येय वाक्य, सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भी हुआ शुभारंभ

।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि उत्तराखण्ड पुलिस की नई पहचान केवल ध्वज, प्रतीक चिह्न और वर्दी में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस का नवीन ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा और साहस जैसे मूलभूत आदर्शों को प्रदर्शित करता है। यही मूल्य एक आदर्श और जनविश्वास पर आधारित पुलिस व्यवस्था की मजबूत नींव हैं।
कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप उत्तराखण्ड पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिस बल को अधिक दक्ष, सक्षम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के शुभारंभ के साथ ही ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल को अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page